फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Tue, 02 Apr 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। बाइक से घर जा रहे चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नहरा निवासी चाचा रामजीत ने बताया कि रिंकू यादव (22) व चचेरा भाई शिवचंद्र (23) सोमवार की शाम को पहाड़ी कस्बा से वापस गांव बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वह चौरा मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार रिंकू ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन भाई में वह सबसे छोटा था। मां गौरा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें