चित्रकूट । झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत अमानपुर गांव के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार देरशाम कपसेठी निवासी पंकज (24) पुत्र चिंतामणि अपने साथी टेरीयापुरवा निवासी दीनदयाल पुत्र शिवऔतार और चकमाली निवासी अमन पुत्र कैलाश के साथ बाइक से कर्वी से लौट रहे थे। अमानपुर गांव के पास भरतकूप की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के ग्रामीण व पुलिस ने
मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई। जबकि दीनदयाल व अमन का इलाज शुरू है। सीतापुर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना मेें पंकज की मौत हो गई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।