राजापुर (चित्रकूट)। कमासिन मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
कमासिन थाना के अछरील गांव के रामप्रसाद तिवारी (30) गांव से राजापुर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध तहरीर दिया है। (संवाद)