फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत

Mon, 10 Jun 2024 10:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। बाइक के सामने मवेशी आने से बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार चचेरे भाई का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खरौंध निवासी चाचा रामचंद्र यादव ने बताया कि भतीजा हंसराज यादव (22) सोमवार को अपने चचेरे भाई प्रेमचंद्र यादव (28)के साथ बाइक से कर्वी मुख्यालय चकबंदी कार्यालय में कुछ काम से आया था। दोपहर बाइक से मुख्यालय से अपने घर जा रहा था। ऐंचवारा गांव के पास तो अचानक सामने मवेशी आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर बाइक विद्युत पोल से टकरा गया। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रेमचंद्र का इलाज जारी है।
जानकारी होते ही परिजनों मेें शोक व्याप्त हो गया। मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था। वह सेना की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक ने हेलमेट पहना था। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना होते ही हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा व हंसराज के सीने व पेट में भी गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें