फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में किसानों को आस 16-53-21

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वावलंबन ग्राम सिकरी अमान में आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह दौरान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डामू परियोजना के अंतर्गत कृषक जागरुकता कार्यक्रम तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनींवा ने आयोजित किया।
विज्ञापन

केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. मनोज शर्मा ने कहा कि किसानों को मौसम के पूर्वानुमान के बारे में पता होना बहुत ही आवश्यक है। इससे किसान फसल नुकसान से बच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली ने मेघदूत एप बनाया है। जिसे किसान मोबाइल में अपलोड कर मौसम की जानकारी एवं कृषि सलाह देख सकते है। इसी के चलते मौसम विज्ञान विभाग ने एक दामिनी एप बनाया है। जिसमें किसानों को वज्रपात से बचने के लिए जानकारी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में जनपद प्रबंधक इफ्को शिवम तिवारी ने कहा कि मौसम में दिन प्रति परिवर्तन हो रहा है और यह परिवर्तन को बढ़ावा देने में रासायनिक खादों का भी योगदान है। इसलिए मौसम सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा जैव उर्वरकों का प्रयोग करे। कार्यक्त्रस्म में महिंद्रा कंपनी के कर्मचारी अजीत सिंह, गंगेश पांडेय, मौसम पर्वेक्षक अंकुर त्रिपाठी, समाज शिल्पी दंपति जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें