फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दौड़ में बसंत व पलक ने बाजी मारी

Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। कस्बे के सरस्वती बाल विद्या मंदिर में जन शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा आठ के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें दौड़ और कबड्डी सहित खेलकूद की प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

जनपदीय रैली में नांदिन कुर्मियान, छीबों, मऊ इटवा, शिवरामपुर, भरतकूप गांव के प्रतिभागी शामिल रहे। बालक वर्ग में 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ में बंसत इटवा ने प्रथम स्थान प्राप्त कि या। बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में शिवरामपुर की निशा शिवरामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राजापुर की पलक ने बाजी मारी। कबड्डी में नांदिन कुर्मियान ने प्रथम स्थान व भरतकूप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य राजनारायण सिंह, भगवानदीन, धीरेंद्र सिंह, शंकर दयाल, मनोज श्रीनाथ रामगोपाल, लक्ष्मी अंशिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें