फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आर्यावर्त बैंक के मैनेजर ने रीजनल कार्यालय के बाहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो कार्यालय के कर्मचारियों को जानकारी हुई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सीतापुर पुलिस चौकी प्रभारी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मैनेजर फतेहपुर जिले के बिंदकी के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे सदर कोतवाली के अमानपुर गांव में आर्यावर्त बैंक का रीजनल कार्यालय है। शंकर बाजार में रहने वाले बैंक मैनेजर राकेश गुप्ता बृहस्पतिवार की सुबह रीजनल कार्यालय के गेट पर आकर बैठ गए। बैग में रखा जहर गिलास में घोलकर पी लिया।
काफी देर तक कार्यालय के गेट पर लेटे रहे। कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्हें बेसुध देख चौंक गए। इससे कार्यालय में हड़कंप मच गया और पुलिस सूचना दी गई। सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मैनेजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई। शाम को तबियत ठीक होने पर पत्नी अपने साथ घर ले गईं। इस घटना के पीछे किसी कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। मैनेजर के रिटायर्ड होने में छह माह का समय बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें