चित्रकूट। रतन नाथ इंटर कॉलेज रसिन में माध्यमिक विद्यालयों की बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 100 मीटर दौड़ में शिल्पी और 800 मीटर दौड़ में रिंकी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य जगतनारायण द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन गोला फेंक बालिका वर्ग में कल्पना देवी प्रथम, किरण देवी द्वितीय, गरिमा त्रिपाठी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में शिल्पी पटेल प्रथम, निराशा देवी द्वितीय, अंजली देवी तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में रिंकी प्रथम, राजा बेटी द्वितीय और काजल सिंह तृतीय रही।
लंबी कूद बालक वर्ग विष्णु प्रथम, रविकांत द्वितीय, अंकित द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे। 800 मीटर बालक वर्ग में रामाकांत प्रथम, पुष्पेंद्र कुमार द्वितीय, दीपक कुमार तृतीय रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग मनीषा देवी प्रथम, रागिनी देवी द्वितीय व गीता देवी तृतीय रहीं।
पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, सीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।