मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर वन्यजीव विहार क्षेत्र से सटे गांव के आसपास के गांवों में दो दिनों से एक बाघ की दहशत है। गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ की मौजूदगी से इनकार किया है।
मानिकपुर क्षेत्र के मऊगुरूदरी, चमरौंहा, आदि क्षेत्र में बाघ घूमने व मवेशियों को ले जाने की बात ग्रामीणों ने स्वीकारी है। जिसमें मऊ गुरूदरी गांव के पयासीपुरवा निवासी रामजी मिश्रा की भैंस दादूराम यादव की बछिया राजाराम मिश्रा की एक भैंस भी शामिल है। बाघ के घूमने व शिकार करने को लेकर गांवों में दहशत है। इधर ग्रामीणों का कहना कि शनिवार को इस क्षेत्र में बाघ नहीं दिखा है।
डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर जानकारी लिया है। मात्र अफवाह फैलाई जा रही है। क्षेत्र मेें बाघ नहीं है।