फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नष्ट कर भूमि पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। खेत में कब्जा करने के उद्देश्य से खेत में लगी सरसों की फसल को एक परिवार के सदस्यों ने जबरन टैक्ट्रर से जुतवाकर नष्ट कर दिया। आरोपियों ने इस खेत का फर्जी वरासतनामा भी कर लिया है। पीड़ित परिजनों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच कराकर पुश्तैनी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मानिकपुर के महावीर नगर निवासी राजकिशोर ने जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि वह अपने खेत में सरसों की फसल की बुआई किया है। जिसमेें एक परिवार के सदस्यों ने खेत में कब्जा करने के उद्देश्य से 21 अक्तूबर को ट्रैक्टर से नष्ट कर खेत को जोत दिया। फसल नष्ट हो गई है। आरोपी उसकी भूमि पर जबरन कब्जा भी कर रहे हैं। इसके लिए कूटनीति तरीके से वरासतनामा कराया है। इस फर्जी वरासतनामे को लेकर तहसील न्यायालय में वाद दाखिल है जिसमें अदालत से स्टे है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर नष्ट की गई फसल का मुआवजा दिलाया जाए। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें