फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता व शिक्षण की मिसाल बने अशर्फीलाल

विज्ञापन
Asharfilal became an example of cleanliness and education - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोल गदहिया के प्रधानाचार्य अशर्फीलाल सिंह को विद्यालय की स्वच्छता व पढ़ाई के लिए सहित कई अन्य पुरस्कार शासन व जिला स्तर से दिए गए है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के साथ ही पढ़ाई के स्तर को बढ़ाया। जिसकी आज भी गांव में सराहना की जाती है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशर्फीलाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने का कार्य करने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया। विद्यालय में स्वच्छता के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था, शौचालय का निर्माण कार्य करवाया। साल 2016 व 2017 में राज्य स्तर का पुरस्कार दिया गया। 2018 मे मंडलीय सहायक शिक्षक निदेशालय झांसी व बीएसए ने विद्यालय में किये गये कार्य की मौके पर जाकर समीक्षा कर कार्य की सराहना कर सम्मानित किया। 27 अप्रैल को 2019 को विद्यालय में अच्छी पढ़ाई सहित पौधे लगाने व स्वच्छता के लिए बेसिक शिक्षा परिषद लखनऊ से सम्मानित किया गया। 2220 मेें छात्र-छात्राओं की अच्छी पढ़ाई कराने पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें