फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार बनने लगी एप्रोच रोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के कर्वी पहाड़ी मार्ग में ओवरब्रिज के नीचे एप्रोच रोड का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए अमर उजाला ने अभियान चलाया था। जिस पर शासन ने संज्ञान लेते हुए रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिससे व्यापारियों में खुशी देखी गई।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे शंकर बाजार शहर का प्रमुख बाजार है। इस स्थान पर एप्रोच रोड का निर्माण लगभग सात साल पहले अधूरा छोड़ दिया गया था। जिससे आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। दुकानों के सामने जलभराव भी हो जाता है। लोगों के सामने आवागमन की समस्या भी थी।
मार्ग निर्माण को लेकर कई बार व्यापारियों ने भी जनप्रतिनिधियों व अफसरों को मौखिक व पत्र देकर अवगत कराया। अमर उजाला ने अभियान चलाया। रोड का निर्माण शुरू हो गया है। व्यापारी नीरज केसरवानी, संजीव अग्रवाल, बमभोले, अजय गुप्ता ने बताया कि रोड के निर्माण होने से सहूलियत होगी। उन्होंने मांग किया है कि रोड के किनारे बने नाले का भी निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अभी तक बनी एप्रोच रोड मानक के अनुरूप नहीं है। जिसकी ऊंचाई और चौड़ाई कम है साथ ही मानक विहीन सामग्री लगाई गई है। मामले की जांच कराई जाए। यह भी कहा कि मार्ग पर गिट्टी बेतरतीब फैला दी गई है। कई बार ठेकेदार से इसे हटवाने को कहा गया, लेकिन कोई नहीं सुनता। सड़क पर गिट्टियां पड़ी होने से कई दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। संवाद
राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मिर्जापुर में बेड़ी पुलिया से कर्वी रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक सड़क के दोनो ओर नाले का निर्माण कार्य व फुटपाथ में इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होने वाला है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं। नाला न होने से जलभराव की समस्या कई साल से रही है। भाजपा नेता राकेश केसरवानी ने बताया कि यह समस्या कई साल से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें