फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने सड़कों पर बनाया आशियाना

Sun, 28 Aug 2016 10:52 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मार्ग में सड़क के बीच बैठे मवेशी। - फोटो : चित्रकूट
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों की बढ़ती संख्या ने सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार रोक दी है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें मवेशियों की भी मौतें हो रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस समस्या के निदान के लिए बैठक कर निर्देश जारी किए लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए अन्ना मवेशियों को गांवों से खदेड़ कर कस्बों, शहर व अन्य स्थानों में छोड़ दिया है। अब मवेशियों ने अपना आशियाना सड़कों पर ही बना लिया है। बीच सड़क में एक साथ कई जानवर बैठे रहते है। वाहन निकाले पर अचानक सामने आने से बाइक सवार आए दिन चोटिल हो जाते हैं।

कई बार मवेशियों के चक्कर में टेंपो पटल गई हैं। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के पहाड़ी, राजापुर, मानिकपुुर, भरतकूप कस्बों की सड़कों पर मवेशियों का कब्जा  है। इनकी बढ़ती संख्या से आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं है।
विज्ञापन



अन्ना मवेशियों की समस्या का समाधान कराने के लिए जिला प्रशासन तो पूरा प्रयास कर रहा है लेकिन ऐसे लोग सड़क पर नजर नहीं आते तो मंच व गोष्ठियों में मवेशी बचाने और इनको संरक्षण देने की बात करते हैं।

जिले में कुछ गिनती के ही लेाग हैं जो भाषण नहीं काम करते हैं और अन्ना मवेशियों को संरक्षण दे रहे हैं। कोई घटना होने पर समाज को भड़काने वाली प्रतिक्रिया देने वाले इस मामले में बंद कमरों से काम करते हैं।

धर्मनगरी में अंडरग्राउंड बिजली की व्यवस्था करने के लिए सरकार ने अरबों रूपये दिये है। इसके बाद भी विद्युत विभाग ने कई स्थानों पर जमीन में ट्रांसफार्मर रख दिये है। इससे आये दिन मवेशियों की मौत हो रही है। जबकि बिजली विभाग के अधिकारियोें को निर्देश है कि दस फीट ऊंचाई में ट्रांसफार्मर रखना चाहिए।


शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में एसडीएफसी बैंक के सामने ट्रांसफार्मर से करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अंडर ग्राउण्ड बिल के नाम पर विभाग ने करोड़ रूपये खर्च कर डाले हैं। आज भी कई स्थानों पर जमीन में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इनमें बैरीकेटिंग भी नहीं है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें