फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ से सड़कों की हालत खस्ता

Sat, 27 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
हनुमान धारा के पास टूटी नवनिर्मित सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश का पानी भरने से सड़कों की हालत खराब हो गई है। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मऊ व मुख्यालय के बीच वाहन चलाना मुश्किल है। बडे़-बडे़ गड्ढे होने से हादसों का अंदेशा है। तीन साल सूखे के बाद इस बार हुई जोरदार बारिश ने सड़कों की हालत खराब कर दी है। पानी की निकासी न होने से सड़के टूट गई हैं। कई संपर्क मार्ग तो आज भी नदियों के बाढ़ के पानी से डूबे हैं। मऊ क्षेत्र के मण्डौर, परदवा, सियावल, बोड़ी पोखरी मार्ग मानिकपुर से  की में यमुना का पानी भरने से सड़क में चलना मुश्किल है। राजापुर क्षेत्र के कमासिन मार्ग, उद्घटा मार्र्र्ग सहित ग्रामीण इलाके के मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं।   
विज्ञापन


जिला मुख्यालय का बनकट बरवारा मार्ग भी खस्ता है। मानिकपुर क्षेत्र में, मारकुंडी मार्ग, चमरौंहा सकरौहा मार्ग सहित अन्य मार्गों की हालत अधिक खराब है। कलेक्ट्रेट मार्ग एक माह से खुदा पड़ा है। इसके अलावा यूपी-एमपी को जोड़ने वाले देवागंना मार्ग के पास हनुमान धारा के सामने नवनिर्मित सड़क टूट गई है। लंबी दरार पड़ने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को कभी भी खतरा हो सकता है। पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके  सिंह ने बताया सभी मार्गों पर निर्माण कार्य जारी है। बारिश से काम प्रभावित हुआ है। हाइवे निर्माण का काम तो अन्य संस्था करती है। इसके बावजूद अन्य सभी टूटे मार्ग जल्द बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें