फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तमाम कवायद के बाद भी किसानों को अन्ना मवेशियों से निजात नहीं मिल रही है। मवेशियों के झुंड आए दिन खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब जिले में पांच पशु आश्रय केंद्र और 28 अस्थायी गोशालाएं संचालित हैं। किसानों का कहना है कि रबी के सीजन में अन्ना मवेशी उनकी फसलों को नष्ट कर मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर किसानों ने रबी की फसलों की बुवाई कर दी है। अन्ना मवेशी खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में किसानों को रात दिन खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों की शिकायत है कि कई बार गोशालाओं से मवेशियों को छोड़ दिया जात है, ये मवेशी फसलों को चट कर जाते हैं। अन्ना मवेशियों से निजात की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया गया। मवेशियों को स्कूलों में बंद कर विरोध जताया गया, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुख्ता इंतजाम न होने से यह समस्या आ रही है। उधर, पशु विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चंद्र का कहना है कि सभी गोशालाओं के लिए इसी महीने बजट दिया गया है। मौके पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखी जा रही हैं। मालूम हो कि जिले में पांच पशु आश्रय केंद्र में 25 सौ मवेशी और 28 अस्थायी गोशालाओं में 14 हजार मवेशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें