फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्र्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है। साथ ही सपा की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के बडे़ नेता प्रचार मंत्री बनकर रह गए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। सपा के कार्यकाल में किए गए कार्यों का ही शुभारंभ किया है। आज प्रदेश की जनता विकास, महंगाई, बेरोजगारी व शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर सरकार से जवाब मांग रही है। प्रदेश सरकार के नेता जनता को गुमराह कर रहे है।
आने वाला चुनाव समाजवादी पार्टी विकास, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर लडे़गा। लोहिया वाहिनी के प्रदेश महामंत्री अरमेंद्र आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार को लोकतंत्र व संविधान पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष निजाम सिद्दीकी, आशुतोष अग्रहरि, सुभाष पटेल, नवल पटेल, महेश यादव, गुलाब प्रजापति व सीताराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें