फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नहीं विशेष संगठन के कार्यकर्ता हैं आंदोलनकारी

विज्ञापन
‌चित्रकूट में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह- नीले - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने दो दिवसीय प्रांतीय किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। 12 सितंबर से शुरू होने वाले सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आंदोलन में किसान नहीं विशेष संगठन के कार्यकर्ता बैठे है। बसपा व सपा के दस साल के कार्यकाल से अधिक विकास कार्य भाजपा की सरकार ने साढ़े चार वर्षों में किया है। बसपा ने 55 हजार करोड़ व सपा ने 95 हजार करोड़ के गन्ने का भुगतान किसानों को 10 वर्षों में किया है, लेकिन भाजपा सरकार ने मात्र साढ़े चार वर्षों में एक लाख 42 हजार करोड़ का भुगतान कराया है।
किसान बिल पर संशोधन पर कहा कि मोदी सरकार ने किसान आंदोलन कर रहे लोगों से 12 बार मुलाकात की। किसान हित में अवशेष पराली जलाने पर दर्ज मुकदमे वापस करने को आदेशित किया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 सितंबर को बैठक होगी। जिसमें 12 सितंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठकें के संबंध में चर्चा की जाएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, शिवशंकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आदित्य सुखेंद्र सिह, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री राजीव त्रिपाठी, भागवत त्रिपाठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें