राजापुर (चित्रकूट)। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए डीएम व एसपी ने राजापुर क्षेत्र के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। कनकोटा गांव में बने बूथ की व्यवस्था की सही सूचना न देने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरुण कुमार सिंह ने कनकोटा बूथ का निरीक्षण किया। बूथ स्थल टीला पर बने होने के बाद भी रैंप न बनाए जाने पर नाराजगी जताई। डीएम ने लेखपाल शारदा संगम को प्रविष्टि प्रविष्ट दी । कहा कि मतदान स्थल पर रैंप बनाया जाए, जिससे दिव्यांगों को परेशानी न हो।
रायपुर बांगर के मतदेय स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम राजापुर प्रमोद झा से कहा कि विद्यालय की खिड़कियों में जाली लगाई जाए। मतदान स्थल पर पेयजल सडक़ व बिजली की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर न्यायिक एसडीएम फूलचंद्र यादव, बंदोबस्त अधिकारी मनोहर लाल, थाना प्रभारी राजापुर मनोज चौधरी व प्रभारी निरीक्षक सरधुआ आशुतोष तिवारी मौजूद रहे।