फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पोर्टल से लेकर अधिकारियों के लगा रही चक्कर

विज्ञापन
फोटो- 9-दास्तां बताते पीड़ित परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भौंरी(चित्रकूट)। पड़ोसी उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध पर पीटते हैं। थाने में भी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल के अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तक से शिकायत की पर कोई सुनाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

आरोपी शिकायत करने पर अब छेड़खानी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।
भौंरी गांव निवासी कलावती पत्नी स्व. रमेश दत्त ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में बताया कि कुछ लोग उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हेैं। बटाई में जिसे खेत दिया है उससे धमकाकर फसल का उत्पादन ले लेते हैं।
विरोध करने पर उन्हें घर में घुसकर पीटते हैं। शुक्रवार को भी आरोपियों ने घर में घुसकर पटा और मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोप लगाया कि चार माह से पूरा परिवार आरोपियों से परेशान है। थाना पुलिस महज खानापूरी करती है। पीड़ित महिला ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें