फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) सुनंदू सुधाकरण ने सोमवार को निर्माणाधीन विभिन्न पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा किया। सिलौटा चांदी बाबा परियोजना से संबंधित ग्राम गनीबा, प्रसिद्धपुर, उन्नायबन्ना, गढ़वारा आदि ग्रामों में पाइप लाइन, नल संयोजन की प्रगति देखी। सभी ग्रामों में पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेताया कि जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही की तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि मौके पर तीन टीमों के स्थान पर कम से कम दस टीमें लगाएं। पाइप लाइन में भी टीमों की संख्या बढ़ाएं, जिससे दिसंबर के अंत तक गांव में सभी नल संयोजन हो सके। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 15 दिसंबर तक पूरी पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
एडीएम ने चेताया कि किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही न करें अन्यथा कार्यदायी संस्थाओं के साथ नोडल विभाग जल निगम के भी खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद कार्यदायी संस्था जीवीपीआर इंजीनियर्स लिमिटेड के कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम अगरहुडा, कैरी कटनासा, मदना में पाइप लाइन, नल संयोजन के कार्य में प्रगति मिली। यहां पर कुल 15 टीमें कार्यरत पाई गई। 15 दिसंबर तक पाइप लाइन व नल संयोजन को क्त्रिस्याशील किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें