फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीन युवक उछलकर दूर जा गिरे। इनमें से एक युवक की कुछ ही देर में मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अहिरी गांव के छिवली मजरा निवासी संजय (21) मंगलवार की शाम बाइक से अपने रिश्तदार चुन्नी लाल (23) और मेडिया का मजरा निवासी अवधेश (19) के साथ बाइक से मऊ की ओर जा रहा था। सुरौंधा गांव के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस टीम पहुंची और भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें