फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे का राधेश्याम (25) पुत्र केदार ससुराल बांदा जनपद के फतेहगंज थाना अंतर्गत रक्शा गांव अपनी पत्नी कोमल को मायके छोड़ने गया था। बाइक से लौटते समय सीपी सिंह आवासीय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से झांसी- मिर्जापुर हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल व जसरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस दिया। मृतक के दो बेटियां है। पत्नी कोमल देवी रो-रोकर बेहाल है। मृतक वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकजाफर गांव निवासी लंगरा (70) सोमवार की देर शाम शौचक्रिया के लिए जा रहा था। तभी एक पिकअप पलट गई। जिसमें दबकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें