चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के रगौली जिला जेल के पास तेज आंधी के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में एक किशोरी की दबकर मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
खोह निवासी शिवलाल ने बताया कि उसकी उन्नाय बन्ना निवासी बहन सरोजा देवी की बेटी मनीषा का मंगलवार को तेल कार्यक्रम में था।
परिवार के सभी सदस्य भाभी विद्या देवी (38), भतीजी लक्ष्मी (16), रोशनी देवी (13), भतीजा रविकरन (11), अनुज (9), शिवानी (7), बड़े भाई राजनारायण (48) ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अचानक आंधी और बारिश होने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
इसमें कई लोग दब गए। रोशनी सबसे अधिक घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, वहां डॉक्टरों ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया।