फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन कच्चे घर गिरे, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
A dozen kutcha houses fell, loss of lakhs - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
बरगढ़/राजापुर/मानिकपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से बरगढ़, राजापुर व मानिकपुर क्षेत्र के कई गांव में कच्चे घरों की दीवारें ढहीं। जिससे लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

राजापुर तहसील क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी चुनकाई, सोनू, शिवमोहन, बुद्धराज, जुग्गीलाल व प्रकाश के कच्चे घरों की दीवारें ढह गईं। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के सकरौंहा गांव निवासी रमाशंकर के कच्चे घर की दीवारें भी बुधवार की सुबह ढह गईं। जिससे उनके घर की हजारों रुपये की गृहस्थी खराब हो गई।
बारिश होने से खोहर, चूड़हा पुरवा में पहाड़ का पानी एकत्र करने के लिए बांध बना है। जिसके टूट जाने से कई कच्चे मकान गिर गये। घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों का नुकसान भी हुआ है। खोहर गांव के चुड़हा पुरवा निवास भाष्कर, द्वारिका, दीनदयाल का कच्चा घर गिर गया। घरों में रखी गृहस्थी को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वही पहाड़ी थाना अंतर्गत चौरा गांव के मजरा डहरिया पुरवा मेें बारिश होने से जलभराव हो गया। बारिश के पानी का निकासी के लिए गांव के एक परिवार के सदस्य रास्ता बंद किये हुए है। जिसका महिला रंजन देवी ने विरोध किया तो युवकों ने लाठियों से पीट दिया। पीड़िता ने पहाड़ी थाने में तहरीर दिया है। पानी भर जाने से संतोष यादव मजरा डहरिया पुरवा के संतोष यादव, अजय पाल व कल्ली का आशिंक रूप से घर गिर गया। वही राजू, रामप्रसाद, रामदेव, अजय पाल आदि के घर में पानी घुसने से सामग्री को नुकसान हुआ है।

A dozen kutcha houses fell, loss of lakhs- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें