अंडरग्राउंड केबल कटा, 75 गांव में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। कस्बे के रेलवे डाट पुल के पास गुरुवार की रात को अंडरलाइन विद्युत तार कट गया। जिससे 11 केवीए की सप्लाई पूरी तरह बंद पडी है। 24 घंटे बाद भी यह चालू नहीं हो पाई जिससे लगभग 75 गांव अंधेरे में हैं।
मानिकपुर निवासियों ने बताया कि अंडरलाइन तार बिछाते समय ही मानक की अनदेखी की गई। जिससे आए दिन यह तार कटती और लाइन में शार्ट होता है। गुरुवार की रात को इसी प्रकार कटी तार से इस क्षेत्र के 75 गांव में अंधेरा है। शुक्रवार की दोपहर को मुख्यालय से नई तार भेजी गई है लेकिन उसे बनाने का काम देर रात तक जारी है। इस मामले में अधिशाषी अभियंता हरीबरन ने बताया कि शनिवार की सुबह के पहले आपूर्ति बहाल करा ली जाएगी।