फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे जमीन के लिए14 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे जमीन के लिए14 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना में 67.2989 हेक्टेयर कृषकों की भूमि खरीदी की जा चुकी है। 16.6878 हेक्टेयर भूमि के पुर्नग्रहण की कार्रवाई जारी है। जिसमें 14 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी किया जा चुका है।
उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना के अंतर्गत जनपद चित्रकूट के नौ गांव जिसमें अकबरपुर, मऊ , भीषमपुर, करारी, ल्यौंझा, धौरही माफ ी, टिटिहरा, पहरा की भूमि चिन्हित की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 125.8319 हेक्टेयर भूमि परियोजना के लिए चिंहित की गई जिसमें 109.1441 हेक्टेयर कृषकों से क्रय किया जाना है तथा 16.6878 हेक्टेयर श्रेणी 5 एवं श्रेणी 6 की भूमि का पुर्नग्रहण किया जाना है। इसी क्रम में 7 मार्च तक 67.2989 हेक्टेयर कृषकों की भूमि क्रय की जा चुकी है तथा 16.6878 हेक्टेयर भूमि के पुर्नग्रहण की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 7 मार्च तक शासन से प्राप्त 25 करोड़ रुपये से 14 करोड़ 47 लाख 21 हजार 964 रुपये का भुगतान स्टांप, निबंधन एवं कृषकों को किया जा चुका है। जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देशन में वर्तमान में जनपद चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के साथ-साथ डिफेंस इंडस्ट्रियल कारीडोर परियोजना हेतु भूमि का क्रय एवं पुर्नग्रहण किया जा रहा है। जनपद चित्रकूट बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए भूमि क्रय प्रतिशत में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन


15 तक जमा करें देयक बिल
चित्रकूट। वरिष्ठ कोषाधिकारी कमलेश कुमार ने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से कहा है कि अपने कार्यालय के समस्त देयक जिसके सापेक्ष पूर्व में बजट प्राप्त हो चुका है। 15 मार्च तक देयक अवश्य प्रस्तुत कर दें। इसके उपरांत पूर्व में आवंटित बजट के देयक कोषागार में स्वीकार नहीं किये जाएंगे। 15 मार्च 2019 के उपरांत उन्हीं देयकों को प्राप्त किया जायेगा जिनका बजट 15 मार्च 2019 के उपरांत प्राप्त हुआ हो। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें