अन्ना मवेशी की समस्या से किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अन्ना मवेशियों व पेयजल की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार संजय सिंह को ज्ञापन दिया। समस्या का निराकरण न होने पर 1 जुलाई से किसान धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।
ज्ञापन में कहा कि अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर कई बार किसानों ने अधिकारियों को अवगत कराया। कहा कि जिले में निर्माणाधीन गोशालाओं में काम धीमी गति से चल रहा है। ग्राम पंचायतों में बनाई गई अस्थायी गोशालाओं को बंद कर दिया गया है। जिससे किसान अन्ना मवेशियों से परेशान है। खरीफ की फसल की शुरूआत होने वाली है। समस्या का समाधान न हुआ तो किसान खरीफ की फसल भी किसान खा जाएंगे। समस्या का निराकरण न होने पर 1 जुलाई को धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में किया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष कर्वी रामेश्वर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, तहसील महामंत्री राजेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, आदि मौजूद रहे।