चित्रकूट। रक्तदान शिविर का आयोजन मुंद्रिर धर्मार्थ ट्रस्ट के माध्यम से शहर के कसहाई रोड स्थित बिहारी भवन में किया गया। जिसमें 14 महादानियों ने रक्तदान दिया। कार्यक्रम में महाराज रामपाल के संदेशों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डा. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। मुंद्रिर धर्मार्थ ट्रस्ट के जिला कोर्डिनेटर दिलीप दास, जिलाध्यक्ष राजीव दास, सत्यपाल ने नशा न करने, बिना दहेज के शादी को लेकर विचार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला अस्पताल के कर्मचारी प्रमेंद्र कुमार, विशाल कुमार, शंकर दीन आदि मौजूद रहे। रक्तदान शिविर मेेें 14 महादानियों ने रक्तदान दिया। जिसमें राजीव दास, दिलीप दास, हेमचंद्र, माया, विजय, रामचरण, मुकेश, अभिमन्यू, मनोज, शीला, प्र्रेमचंद्र, प्रमोद, मोतीलाल, अनिल ने रक्तदान दिया।