फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिचरी अमावस्या पर लाखों भक्तों ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवारी अमावस्या पर लाखों भक्तों ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सावन माह की शनिवारी अमावस्या पर धर्मनगरी आए भक्त भक्ति में लीन रहे। कभी धूप कभी छांव तो कभी रिमझिम बारिश के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। भक्तों ने मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर जलाभिषेक व कामता नाथ मंदिर में विधिविधान से पूजा कर खरीफ की अच्छी पैदावार की प्रार्थना की। वही शनिवारी अमावस्या होने व सूर्य ग्रहण होने से परिक्रमा में स्थित शनिदेव के मंदिर में दिए जलाकर पूजा किया।
सावन माह में देवों के देव भगवान शिव की अधिक पूजा होती है। सावनी अमावस्या होने के कारण धर्मनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान कर सबसे पहले रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा किया। इसके बाद भगवान कामता नाथ मंदिर में मत्था टेका। पंचकोशीय परिक्रमा लगाने के बाद धर्मनगरी के तीर्थ स्थानों के दर्शन किए।
विज्ञापन

अमावस्या पर बड़ी संख्या में कांवरिया अपने हाथों में गंगा जल लेकर साथ आए थे। जिन्होंने मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। शनिवारी अमावस्या होने के कारण भगवान हनुमान की भी पूजा करने के लिए भक्त हनुमानधारा पहुुंचकर विधिविधान से पूजा पाठ किया। श्रद्धालु राजकरन, श्याम लाल, मोहित तिवारी आदि ने बताया कि शनिचरी अमावस्या में भगवान श्रीहनुमान की पूजा पाठ करने से अधिक लाभ होगा।
बारिश की संभवना के चतले यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल इस अमावस्या में अधिक अलर्ट रहा। मंदाकिनी नदी के आसपास इस बार अधिक फोर्स लगाई गई थी।


टेपों चालकों ने खूब की मनमानी
चित्रकूट। सावन माह की शनिचरी अमावस्या पर टेंपो चालक व डग्गामार वाहन खूब मनमानी करते रहे। अधिक सवारियां बैठाने के साथ लोगों से अधिक किराया वसूला। जहां मन आया वहीं पर वाहन खड़ा कर दिया। जिससे श्रद्धालु परेशान रहे।
विज्ञापन


कही बेहतर तो कही सुस्त रही पुलिस व्यवस्था
चित्रकूट। मेला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था कुछ स्थानों पर बेहतर रही लेकिन कई इलाकों में कहीं पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। जिससे सीतापुर शिवरामपुर, खोही मार्ग पर कई बार घंटों जाम लगा रहा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें