फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतरमंतर पर संविधान की प्रतियां जलाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जंतरमंतर पर संविधान की प्रतियां जलाने का विरोध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दिल्ली के जंतरमंतर पर कुछ लोगों द्वारा संविधान की प्रतियां जलाने के विरोध में मोस्ट युवा संस्था कार्यकर्ताओं व आभास महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर जुलसू निकाला। जिसमें आभास महासभा के कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रतियां जलाने वालों का पुतला फूंका।
शनिवार को मोस्ट युवा संस्था के अध्यक्ष कैलाश कोटार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडे लेकर पटेल तिराहे से शहर की प्रमुख गलियों में जुलूस निकाला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया। जिसमें कहा कि 9 अगस्त को कुछ लोगों ने दिल्ली में संविधान की प्रतियां जलाई गई। फेसबुक पर जलाएं जाने की घटना दिखाई जा रही है। जिसको बंद किया जाए। इस कार्य को करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतराम कोटार्य, निर्भय आदि मौजूद रहे। वही इसी घटना के विरोध में आभास महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल तिराहे पर संविधान की प्रतियां जलाने वालों का विरोध कर उनका पुतला फूंका। इस मौके पर प्रदेश सचिव लवलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार भाष्कर, कुलदीप, संदीप कुमार, भैरों प्रसाद, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, मुन्नू, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही आभास महासभा के कार्यकर्ताओं ने एससीएसटी एक्ट का विरोध करने वालों का शहर के पटेल तिराहे मेें पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर लवलेश कुमार, हरीमोहन , विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, शिव मूरत बुद्ध विलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें