फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए 14 यात्री, सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्कत बरत रहा है। विदेश से लौटे 14 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, चार की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया की खोह में 350 बेड का कोविड अस्पताल एल-टू और 150 बेड का एल-वन अस्पताल तैयार कर लिया गया है। इसमें 28 आईसीयू बेड हैं। ओमिक्रॉन के मरीजों के लिए 17 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। एसीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि सभी ब्लाकों में रैपिड रिस्पांस टीमें विदेश से लौटने वालों को चिह्नित कर जांच कर रही हैं।
जिले में 460 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की व्यवस्था है। स्वास्थ्य कर्मी हर स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास भी कर रहे हैं। एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. बिलाल अहमद ने बताया कि कोविड अस्पतालों के अलावा सीएचसी मऊ रामनगर और शिवरामपुर में 30-30 बेड और मानिकपुर में 60 बेड एल-वन के रूप में बनाए गए हैं। विदेश से आने वाले लोगों में कोरोना की पुष्टि होने या फिर लक्षण मिलने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर टीमें सक्रिय
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी टीमें लगाई गई हैं। विदेश से लौटने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया। विदेश से आने वालों में सऊदी अरब से चार, संयुक्त अरब अमीरात से तीन , बेल्जियम से एक, जर्मनी से एक, बहरीन से दो, मलेशिया से एक, कुवैत से एक, मालदीव से एक, श्रीलंका से एक व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया की बेल्जियम और जर्मनी देश रेड जोन में चिह्नित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें