फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चीनी मांझे से युवक और किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चीनी मांझे पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन नहीं होने के कारण लगातार लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को जिले में हुईं दो घटनाओं में एक युवक और एक किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के महासचिव कुमार नंदजी बुधवार को बाइक से चंदासी से अपने घर अमोघपुर जा रहे थे। पीडीडीयू नगर में जीटीआर ब्रिज के पास चीनी मांझा उनके गले में फंस गया और वह लड़खड़ाकर बाइक से गिर गए। गले में मफलर होने के कारण उनको हल्की चोट आई। इलाज कराने के बाद वह घर चले गए।
सकलडीहा के टिमिलपुर गांव निवासी कपिलदेव का 11 वर्षीय पुत्र आयुष शाम को अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच पतंग कटने के बाद चीनी मांझा उसके गले को रगड़ता हुआ निकल गया। इससे वह घायल हो गया। आयुष के चिल्लाने परिजन मौके पर पहुंचे उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। मालूम हो कि एक सप्ताह में चीनी मांझे से तीन लोग घायल हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें