फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक का कचरा एकत्र करेंगे युवा वालंटियर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीएम संजीव सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक की। इसमें उन्होंने गांव और नगरों को स्वच्छ रखने के लिए नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया। डीएम ने ग्रामीण इलाकों के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी व नगरों के लिए पीडीडीयू नगर पालिका के ईओ को नो़डल नामित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 31 अक्टूबर तक प्लास्टिक कचरा संग्रह, गांवों व नगरों की सफाई व सुंदरीकरण के लिए अभियान चलेगा। कचरा का संग्रह करने के साथ ही इसके निवारण के भी प्रबंध किए जाएंगे। गांवों के सुंदरीकरण की रूपरेखा बनेगी। पारंपरिक व अविरल जलस्रोत तालाब, कुओं आदि की सफाई व संरक्षण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाना चाहिए। बोले, प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है। जमीन में पड़े होने के बावजूद नष्ट नहीं होता है। सरकार ने प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया है। इसको लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। गांवों और नगरीय इलाकों में सही ढंग से अभियान का संचालन किया जाए। केंद्र के उपनिदेशक अनिल सिंह ने भरोसा दिलाया कि नेहरू युवा केंद्र अभियान को सफल व सार्थक बनाने के लिए पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें