फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: भांजे की मौत की खबर सुनकर जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, कोहरे के कारण हादसा

Fri, 30 Dec 2022 08:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के सहरोई गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह भांजे की मौत की खबर सुनकर बहन के घर जा रहा था।  
विज्ञापन
कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सहरोई गांव के समीप शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन न दिखने से एक युवक चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पटपरा निवासी युवक अपने भांजे की मौत की खबर सुनकर सकलडीहा के बट्टी गांव जाने के लिए निकला था। युवक की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


 पटपरा गांव निवासी सुनील चौहान (36) का भांजा संकलडीहा के बट्टी गांव निवासी भरत चौहान की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह सुनील बट्टी जाने के लिए घर से निकला था। वह सहरोई गांव के समीप पटना पीडीडीयू रेल रूट को पार करने लगा। घना कोहरा होने की वजह से वह सामने से आती ट्रेन को नहीं देख सका।

जब तक वह ट्रेन की आवाज सुनकर लाइन से हटता चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आस पास के लोगों ने घायल सुनील को ताराजीवनपुर स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही सुनील की मौत हो गई। पत्नी रीना देवी और दो पुत्रों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

बलुआ थाना के मटियारा गांव निवासी दयाशंकर यादव (34) की गुरुवार शाम वाराणसी के गौरा बाजार में किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दयाशंकर यादव पुत्र नंदलाल यादव गुरुवार सुबह किसी काम से वाराणसी गए थे। रात में लगभग आठ बजे बाइक से लौटते समय गौरा बाजार के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दयाशंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने दयाशंकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक का शव घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । दयाशंकर के चार पुत्रियां और एक पुत्र है। 
विज्ञापन

बाइक के धक्के से युवक जख्मी

जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत चौरहट गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर में बाइक के धक्के से मोपेड सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चौरहट गांव निवासी हैदर अली (40) पुत्र बाबूलाल शुक्रवार की दोपहर में गांव के समीप जीटी रोड के किनारे अपनी मोपेड की मरम्मत करा रहा था।

मरम्मत के बाद वह घर जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट कर रहा था तभी रामनगर की तरफ से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे हैदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद बाइक चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने हैदर को नजदीकी निजी अस्तपाल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें