19 दिसंबर को वाराणसी आए थे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी भाभी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए 31 दिसंबर को वाराणसी एयरपोर्ट से चंदौली जाएंगे। कई अन्य बड़े नेताओं के भी आने की संभावना है। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग (एएसएल) की बैठक हुई।
जिला प्रशासन व एयरपोर्ट प्रबंधन की साझा बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर एयरपोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का खाका तैयार किया गया। रक्षा मंत्री 31 दिसंबर को 10.50 पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे।
भभौरा गांव में रक्षा मंत्री के बड़े भाई काशी सिंह की पत्नी नयनतारा देवी की तेरहवीं है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की पत्नी नैनतारा देवी का 19 दिसंबर को निधन हो गया था। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्ठि में शामिल होने रक्षामंत्री आए थे।