मुगलसराय कोतवाली के न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित एक र्क्वाटर में बृहस्पतिवार की शाम युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय युवक र्क्वाटर में अकेला था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार, पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत युवक के पिता रेलवे में लोको पायलट है, घटना के समय वो ड्यूटी पर थे।
गाजीपुर जिले के निवासी अर्जुन यादव पीडीडीयू मंडल में लोको पायलट पद पर तैनात है। अर्जुन यादव परिवार के साथ न्यू सेंट्रल रेलवे कालोनी स्थित सरकारी र्क्वाटर में रहते है। बृहस्पतिवार की शाम उनके दूसरे नंबर के पुत्र अमरदीप यादव (28) ने र्क्वाटर के बाहरी कमरे की छत में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। लोगों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब उसके कुछ दोस्त उसे बुलाने के लिए पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दोस्तों ने दीवार में बने सुराग से अंदर झांका, इस दौरान युवक का शव फंदे से लटका दिखा। यह देख दोस्तों के होश उड़ गए, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर एसआई विपिन सिंह मय फॉरेंसिंक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस पीछे के रास्ते घर में घुसकर मकान के मुख्य दरवाजे को खोला। पुलिस युवक के शव को नीचे उतार कब्जे में ले ली। बताया जाता है तीन माह पूर्व युवक की शादी हुई थी। दो दिन पूर्व युवक की मां गांव गाजीपुर गई थी, इसके अलावा पत्नी मायके गई थी। पुलिस की मानें तो घटना के समय युवक के पिता ड्यूटी पर गए थे। बाद में फोनकर पुलिस ने उन्हे घटना से अवगत कराया। युवक के फांसी लगाने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।