फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच जाते वक्त कुएं में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मरिचाव गांव में पैर फिसलने से एक महिला की कुएं में गिर कर डूबने से मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने किसी प्रकार शव को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

मरीचावं गांव निवासी संतोष सिंह की पत्नी प्रियंका देवी (35) बुधवार की सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से निकली थी। गांव से पूरब काली मां स्थान से उत्तर स्थित कुएं के पास पहुंचने पर महिला का पैर फिसल गया। जिससे वह कुएं में गिर गयी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की । जब लोगों ने कुएं में झांक देखा तो महिला की चप्प कुंए के पास पहुँच कर कुंए में देखा गया तो महिला का चप्पल देख सन्न रह गये। इसके बाद लोगों महिला को कुएं से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुुकी थी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें