फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस, सेंट्रल और लोको कॉलोनी में चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे कॉलोनियों में हुए अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नगर के पुलिस कॉलोनी, न्यू सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी और हार्पर कालोनी में अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 28 अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण को ढहाया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एईएन ओमप्रकाश सिंह की देख रेख में पुलिस कालोनी, न्यू सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी और हार्पर कालोनी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चले अभियान में चारो कालोनियों में कब्जा कर बनाए गए 28 निर्माण को हटाया गया। अचानक अभियान चलने से कच्चे पक्के मकान बनाकर रह रहे लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने विरोध करना चाहा लेकिन रेलवे सुरक्षा बल की टीम को देख कर कुछ बोल नहीं सके। अभियान में निर्माण विभाग के वरीय सेक्शन इंजीनियर जीसी आहुजा, प्रताप सिंह, जेई उपेन्द्र सिंह, रामसूरत, रेलवे सुरक्षा बल वेस्ट पोस्ट के एसआई सरिता गुर्जर, एएसआई गौतम कुमार सिह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें