सैयदराजा। थाना अंतर्गत सैयदराजा रेलवे स्टेशन के समीप बृहस्पतिवार की भोर में शौच के लिए निकली अधेड़ महिला की कालिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैयदराजा कस्बा के वार्ड नंबर-6, गांधीनगर निवासिनी पार्वती देवी (50) रोज की तरह बृहस्पतिवार की भोर में शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गई थी। इसी दौरान अप लाइन से आ रही कालिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतका अपने मायके में कई वर्षों से रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।