नियामताबाद। कोरोना योद्धा जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हैं। कोरोना काल के दौरान उसने सिर्फ देश व समाज के बारे में ही सोचा। ये बातें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ .भावना द्विवेदी ने विकासखंड कार्यालय स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए समाज के कई अंग साथ मिलकर काम कर रहे थे। इनमें सबसे अहम भूमिका डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मी निभा रहे थे। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए अपनी व अपने परिवार के जान की परवाह किए बिना दिन-रात जुटे रहे। डॉ भावना द्विवेदी व जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ अनवर खान ने डॉ श्याम सुंदर नीरज, डॉ प्रेम शंकर पांडेय डॉ बालमुकुंद प्रसाद ,डॉ सूबेदार मिश्रा, डॉ रजनीश यादव, डॉ ज्योत्यज कुमार,डॉ अनुज, डॉ त्रिलोकीनाथ डॉ इंदु यादव डॉ कुवर गुप्ता, सहित फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र का वितरित किया।