चकिया एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने सोमवार को थाना क्षेत्र के सैदूपुर कस्बे में ग्राम समाज के तालाब को आधा पाटकर वहां 12 वर्षो से हुए अवैध कब्जे को जेेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया। इसके बाद उन्होंने भूमि को ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया।
इलिया-चकिया मुख्यमार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित सात बिस्वा तालाब है। सड़क किनारे स्थित तालाब को आधा पाटकर वहां बरहुआ गांव के मेवा, रिंकू असगर तथाअन्य ने पिछले 12 वर्षों से टिनशेड डालकर कच्चा मकान बना अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। इस मामले में तहसील न्यायालय की ओर से वर्ष 2016 में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध बेदखली का आदेश पारित हुआ। बावजूद इसकेअतिक्रमणकारियों का बरकरार रहा। वर्ष 2021 में अवैध कब्जे को हटाने के लिए फिर आदेश पारित किया गया। जिसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से अवैध कब्जा धारियों को एक माह पूर्व कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया। इसके बाद भी किसी ने भूमि खाली नहीं की। सोमवार को एसडीएम चकिया प्रेम प्रकाश मीणा राजस्व कर्मियों तथा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी लगवाकर अवैध निर्माण को धराशायी करवाया। इसके बाद राजस्व की भूमिको पुन: ग्राम सभा को सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि सरकारी तालाब के आधे हिस्से को अवैध तरीके से पाटकर हुए कब्जे को हटवाया गया है। वहीं अब उस भूमि पर पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा।
इस दौरान तहसीलदार आलोक कुमार, कोतवाल राजेशयादव, लेखपाल अमरेश यादव, एसएसआई राजकुमार शुक्ला, गिरीश चंद्र राय, कस्बाकस्बा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार राय, कांस्टेबल अरुण वर्मा, संतोष राय,रमेश, स्नेहा झा, सोनम, रीनू, गुड़िया मौजूद रही।