कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली
- फोटो : अमर उजाला
संस्था के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इससे अनुसंधान कार्य व कृषकों के लिए संचालित योजनाओं में काफी लाभ होगा। वेदर स्टेशन स्थापित होने से मौसम संबंधी जानकारी अपडेट होते रहने से किसान अपनी खेती बारी को लेकर सतर्क रहेंगे। इस मौके पर सस्य वैज्ञानिक डॉ. रितेश सिंह गंगवार एवम डॉ. अभय दीप गौतम मौजूद थे।
इस तरह से मिलेगा किसानों को लाभ
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने कहा कि ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भारत मौसम विभाग से इस क्षेत्र के लिए और भी सटीक मौसम का पूर्वानुमान प्राप्त होगा। उसी आधार पर किसान अपनी फसलों को बचा सकते हैं। बताया कि तापमान, बारिश आदि के आधार पर आगामी दिनों में मौसम के हाल का सही पूर्वानुमान लगाया जाएगा।