फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः पुलिस ने पकड़ी हरियाणा से बिहार जा रही 60 लाख की शराब, सोयाबीन की आड़ में हो रही थी तस्करी

Sat, 28 Aug 2021 02:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तस्कर ने सोयाबीन की बिल्टी दिखाकर पुलिस को झांसा देने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। बरामद शराब की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
बरामद शराब - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने हाईवे पर आरती मिल के समीप एक ट्रक से 60 लाख की अवैध शराब बरामद किया। हरियाणा से बिहार जा रही ट्रक में 700 पेटी अंग्रेजी शराब को सोयाबीन की आड़ में छिपा कर रखा गया था। तस्कर ने सोयाबीन की बिल्टी दिखाकर पुलिस को झांसा देने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।

विज्ञापन


 बरामद शराब की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक शराब अवैध तरीके से हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही है। पुलिस ने हाईवे पर आरती मिल के पास घेराबंदी कर ट्रक को  पकड़ लिया। चालक ने गाड़ी में सोयाबीन लदे होने की बात कही और पुलिस को फर्जी बिल्टी भी दिखाई।

जांच की गई तो ट्रक से 700 पेटी शराब बरामद हुई। ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक धर्मवीर निवासी थाना पंडुरी (हरियाणा )को हिरासत में ले लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि ट्रक मालिक ने शराब लोडकर बिहार पहुंचाने को कहा। वेतन के अतिरिक्त 50 हजार रुपये प्रति चक्कर मिलता है।
विज्ञापन


पुलिस से बचने के लिए फर्जी बिल्टी दी गई थी। वह पहले भी शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है। टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार सिंह, मनोज पांडेय, विवेक त्रिपाठी, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें