चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रणनीति तैयार की गई। जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें और मतदाता बन सकें।
सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने कहा कि मतदान के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा विधान सभा क्षेत्रों में बीएलओं द्वारा नए मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार मतदाताओं की सूची में संशोधन करने के लिए कहा गया। एडीएम अतुल कुमार ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, निबंधन, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। ग्रामीण अंचलों में एवं स्लम बस्तियों में मतदाता चौपाल का आयोजन होगा। कहा कि अभियान के लिए एडीएम, बीडीओ, आपूर्ति विभाग, मनरेगा के तहत तैनात अफसरों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि लोगों को जागरुक किया जा सकें।