फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में तार व पोल धराशाई होने की वजह से सदर ब्लाक के सात गांवों की बिजली पांच दिनों से गुल है। तार-पोल की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को चकिया-चंदौली मार्ग पर काटां साइफन के पास बास-बल्ली लगाकर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना के बाद पहुंचे एसडीओ प्रशांत कुमार ने जल्द मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण माने और जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दो जून को जिले में तेज आंधी व बारिश हुई थी। इसी दौरान कई स्थानों पर तार व पोल धराशाई हो गए। इससे क्षेत्र के मुस्तफापुर, हथियानी, फत्तेपुर, पिपरपतियां, रमगढ़वां, मसौनी व सोहदवार गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक तार व पोल की मरम्मत नहीं कराई गई। बिजली के बिन उमसभरी गर्मी बर्दाश्त कर रहे ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। दर्जनों की संख्या में कई गांवों के ग्रामीणों ने चकिया-चंदौली मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बास-बल्ली लगाकर मुख्य मार्ग के साथ ही हथियानी से कांटा साइफन तक आने वाले लिंक मार्ग पर भी आवागमन बाधित कर दिया। सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस व बिजली विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द से जल्द टूटे तार व पोल की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया। मार्ग पर लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें