फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकाने खुलीं पर भूले कोविड गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर एक जून से शर्तों के साथ बाजार खोल दिए गए हैं। वहीं साप्ताहिक कर्फ्यू लागू है। इस बीच दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। इसके साथ ही दुकानदार और ग्राहक सभी लापरवाह हो गए हैं। इसकी बानगी साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर दिखी। बाजार खुलते ही बाजार में भीड़ हुई। इस दौरान न कहीं मास्क लगाए लोग दिखे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते दिखा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सात बजे दुकानें खुली। बाजार खुलते ही लोग कोविड प्रोटोकाल को भूल गए और बिना मास्क के घूमते नजर आए। दुकानों पर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। विशेष कर नई सट्टी में सब्जी और फल की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। इसी तरह एलबीएस कटरा, गल्ला मंडी, काली मंदिर के समीप, परमार कटरा, रस्तोगी गली, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, सुभाष पार्क, चकिया तिराहा, नई बस्ती के साथ जीटी रोड की दुकानों पर लोग एक दूसरे पर लदे नजर आए। बाजार में शृंगार, इलेक्ट्रानिक, कपड़े, मोबाइल आदि की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। न तो किसी के चेहरे पर कोरोना का खौफ दिखा और न ही सावधानी को लेकर सतर्कता का भाव दिखा। पुलिस भी इस भीड़ को देखते हुए भी मौन रही। वाहन पर माइक लगाकर पुलिस वाले मास्क लगाने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन की घोषणा की लेकिन कहीं इसका पालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें