नगर पंचायत के वार्ड नंबर-आठ माँ दुर्गा नगर में नौगजा शहीद के पास पार्किंग स्थल बनाने की मंजूरी दी गयी है। शनिवार को नगर में पार्किंग स्थल का चयन किया गया।
चकिया। जमीन चिह्नित होने के साथ ही पार्किंग स्थल पर शौचालय, पीने का पानी तथा यात्री शेड की व्यवस्था करने की कवायद भी आरंभ हो गयी है।
नगर पंचायत में पार्किंग की व्यवस्था न होने से आये दिन नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। उसे दूर करने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगर में पार्किंग स्थल बनाने की दिशा में पहल करते हुए नौगजा शहीद के मजार के पास नगर पंचायत की 10 बिस्वा भूमि पर पार्किंग स्थल बनाने के लिए शनिवार को जमीन का चिन्हांकन किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नं 8 माँ दुर्गा नगर में नौगजा शहीद के पास नगर पंचायत की 10 बिस्वा भूमि पर पार्किंग स्थल बनाने की मंजूरी दी गयी है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में पार्किंग स्थल बनाने का कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा।