फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ की लागत से बनेगा सब्जी उत्कृष्टता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। किसानों के लिए अच्छी खबर है। माधोपुर स्थित राजकीय उद्यान की दस हेक्टेयर जमीन पर इंडो इजराइल सब्जी एक्सीलेंस सेंटर (उत्कृष्टता केंद्र) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। किसान इससे कम जगह में सब्जियों का कई गुना अधिक उत्पादन कर सकेंगे। इससे उनकी आय तो बढ़ेगी ही, बेरोजगारी का संकट भी दूर होगा। माना जा रहा है कि सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के अस्तित्व में आने से किसानों की तकदीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

जिले को धान का कटोरा कहा जाता है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काला धान के उत्पादन में अग्रणी होने के लिए चंदौली को पुरस्कृत किया गया था। अब सब्जी उत्पादन में पिछड़े इस क्षेत्र को देश के आकांक्षी जिलों में अग्रणी बनाने की तैयारी है। इसी कड़ी में इंडो इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र को मंजूरी मिली है। इसके निर्माण पर दस करोड़ की लागत आएगी। चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर तीस दिसंबर को इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 7.45 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस सेंटर पर किसानों को प्रशिक्षित करने की नयी तकनीक और कम लागत में अधिकत उपज करने का हुनर सिखाया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की जाएगी। इसके खुलने से चंदौली के साथ वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, बिहार के निकटवर्ती जिलों के किसानों को लाभ होगा।
पीडीडीयू नगर। सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के लिए भूमि समतलीकरण, भूमि विकास, हाईटेक नर्सरी, पॉली हाउस, ब्लॉक डिमांस्ट्रेशन, उच्च टेक्नोलॉजी के यंत्र और मशीन, दो मंजिला भवन, प्रशिक्षण केंद्र, सोलर पावर स्टेशन आदि का निर्माण किया जाएगा। यहां प्रशिक्षित होकर किसान सब्जियों के उन्नतशील बीज और पौधों से कम जगह में कई गुना अधिक सब्जियों का उत्पादन कर सकेंगे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। माधोपुर के राजकीय उद्यान परिसर में खुलने वाला सब्जी उत्कृष्टता केंद्र प्रदेश में अपनी तरह का पहला केंद्र होगा। अब तक देश में 24 केंद्र खोले गए हैं। इसमें कर्नाटक में दो और हरियाणा में दो शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में चंदौली के बाद कौशांबी में फलों की खेती के लिए दूसरा सेंटर खुलेगा।
सब्जियों के लिए इंडो इजराइल उत्कृष्टता केंद्र खुलने से जिले के किसानों की तकदीर बदल जाएगी। सब्जी उत्पादन बढ़ने से किसानों की आय बढे़गी। बेरोजगारी का संकट दूर होगा।
विज्ञापन

- डॉ महेंद्रनाथ पांडेय, सांसद, चंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें