पड़ाव । वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से दिन मंगलवार को कालोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान साहूपूरी से रामनगर मार्ग पर बीस बिगहा में अवैध रुप से हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जोनल अधिकारी देवचंद राम व चन्द्रभान के नेतृत्व में वीडीए अधिकारी व कर्मचारी पुलिस बल के साथ साहूपूरी - रामनगर मार्ग के किनारे बीस बिगहा में विकसित हो रही अवैध कालोनी में पहुंचे। टीम ने कालोनियों के निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। जोनल अधिकारी देवचंद राम ने बताया कि बिना नक्शे के ही निर्माण कराया जा रहा था, इसलिए इसमे हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कि प्लाट खरीदने के पहले वीडीए से संपर्क कर पूरी जानकारी अवश्य एकत्र कर लें। कहा कि अवैध कोलनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर अवर अभियंता आरके सिंह, अनील सिंघल, धन्नीराम, आरपी यादव व चंद्रशेखर, एके अस्थाना मौजूद रहे।