फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिहार से लाकर बनारस के घाटों पर बेचते थे गांजा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। बिहार से गांजा खरीदकर बनारस के घाटों पर बेचने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया है। कहुअवा घाट पुल पर जांच के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दस किलो से ज्यादा गांजा के अलावा बिना नंबर प्लेट की बाइक, दो मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष नौगढ़ कृपेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बुधवार की रात कहुअवा घाट पुल पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच बिहार के रास्ते आ रहे बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर रुक गए। कुछ देर बाद वापस जाने के लिए बाइक मोड़ने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 10 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। दो आरोपियों की पहचान सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ निवासी अकबाल यादव, सुधीर यादव के रूप में हुई। वहीं, तीसरा आरोपी सुजीत पाल चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के भभौरा का रहने वाला है। सीओ ने बताया कि आरोपी बिहार से गांजा लाकर नौगढ़, अहरौरा, नरायनपुर और चुनार के अलावा बनारस के गंगा घाटों पर पुड़िया बनाकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें